शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। क्षेत्राधिकारी किठौर प्रमोद कुमार सिंह द्वारा थाना किठौर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, आर्म एम्युनेशन, बैरिक, मैस, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया एवं सभी उपनिरीक्षक व थाना प्रभारी का अर्दली रूम किया गया।
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर वर्ष 2024 की लम्बित विवेचनाओं का त्वरित विधिक निस्तारित करने के लिए, किरायेदार के सत्यापन, आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत होलिका स्थल का निरीक्षण और पूर्व में विवाद हो तो उनके खिलाफ भारी से भारी मुचलका में पाबंद करने के लिए सख्त निर्देश दिये। कस्बा नगर के लिए दंगा नियंत्रण योजना बनाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment