Breaking

Your Ads Here

Friday, February 14, 2025

महिला के साथ लूट का प्रयास करने वालों से थाना पल्लवपुरम पुलिस की मुुठभेड, गोली लगने से एक बदमाश घायल


शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। गत 2 फरवरी को जय दुर्गा ज्वेलर्स पीएसी के पास रूडकी रोड मोदीपुरम पर अज्ञात दो बदमाशो द्वारा एक महिला के साथ लूट का प्रयास किया गया था. जिसके सम्बन्ध में थाना पल्लवपुरम पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्त सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिखायी दे रहे थे. 

इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दौराला के मार्गदर्शन में थाना पल्लवपुरम पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो मुकदमा उपरोक्त में विकास उर्फ मिन्टू पुत्र दुष्यन्त राणा व विहान उर्फ सागर पुत्र रमेश चन्द्र निवासीगण नंगला पिथोरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी कि शुक्रवार रात्रि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि घटना कारित करने वाले दोनो अभियुक्त पुन: किसी स्थान/प्रतिष्ठान पर घटना को अन्जाम देने के लिये आये हुए है. सूचना मिलते ही थाना पुलिस टोमो द्वारा कृष्णा नगर से जटौली मार्ग पर शमशान घाट के सामने घेराबंदी कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। अभियुक्तगण द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ अभियुक्तगण पर फायर की गयी, जिनमें से एक अभियुक्त विकास उर्फ मिन्टू पैर में गोली लगने से घायल हो गया. दूसरे अभियुक्त विहान उर्फ सागर को भी मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here