Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

संयुक्त हिंदू मोर्चा ने हथौड़ों व घनों का किया पूजन

 


अंकित जैन

नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। हिंदू व सामाजिक संगठन के सैकड़ों प्रतिनिधियों की बैठक आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ललित महेश्वरी व संचालन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने किया।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों से मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक वार्ता होने के बाद तय किया गया कि 18 फरवरी को हिंदू संगठनों द्वारा खुद अवैध कब्जे को हटाने की घोषणा स्थगित की जाती है, पर आंदोलन जारी रहेगा। अब 2 मार्च को आगामी बैठक होगी। हिंदू नेताओं ने कहा कि बाग प्यारेलाल में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों के बंद किए हुए रास्ते को खोलना ही होगा। बैठक में मनोज सैनी, संजय अरोड़ा, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, अंकुर दुआ, सचिन सिंघल, हरिओम त्यागी, सुनील तायल, सुधीर खटीक आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here