Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 25, 2025

निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के निर्देशन में यूजीसी/शोध एवं विकास समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय की परास्नातक छात्राओं के लिए नेट/ जेआरएफ की तैयारी हेतु एक माह का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विकास कुमार एवं शोधार्थी विशाल सरोज ने यूजीसी नेट एवं जेआरएफ परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छात्राओं के साथ साझा की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समिति के सदस्यों एवं शोधार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही छात्राओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग़ करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन यूजीसी/ शोध एवं विकास समिति की प्रभारी प्रो. गीता चौधरी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विषय के शोधार्थी कृष्ण कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. लता कुमार, डॉ. आरसी सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. आवेश कुमार, डॉ. गौरी, डॉ. ऋचा राणा  उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन में राहुल जायसवाल, मयंक रंजन, उपेंद्र कुमार, जितेंद्र, विशाल सरोज, सुमित कुमार, चेतना चौधरी, अमरजीत, कपिल, रितु पाल, कृष्ण यादव आदि शोधार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here