Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, 12 घायल; सरकार ने दिए जांच के आदेश


Shahid Khan
नित्य संदेश, नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से 18 लोगों की मौत हो गई।12 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। 

लोकनायक अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात प्लेटफार्म नंबर 14 पर प्रयागराज ट्रेन खड़ी थी। इसमें सवार होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। केंद्र ने जांच के आदेश दिए। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी विलंब से चलने के कारण इसके यात्री भी प्लेटफार्म पर नंबर 12,13 और 14 पर थे। इसी दौरान प्रयागराज ट्रेन के और यात्री आने लगे। इससे प्लेटफार्म नंबर 16 के एस्केलेटर के पास और प्लेटफार्म नंबर 14 व 15 पर भगदड़ मच गई। इसमें महिलाएं और बच्चों समेत कई लोग गिर गए। लोग उनके ऊपर से चढ़कर पार होने लगे।

रेल मंत्री ने कहा- स्थिति नियंत्रण में
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अचानक भीड़ को हटाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।" दिल्ली फायर सर्विसेज ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति है। इस संबंध में रेलवे स्टेशन से एक कॉल मिली। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें करीब 10 लोग घायल हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here