नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मानव मिलन संस्थापक नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणि भद्र मुनि महाराज की दीक्षा जयंती के समागम के चलते सुबह 11:00 बजे मानव मिलन परिवार के सदस्यों ने गुरु फूल शांति समाधि स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया।
इस अवसर का मानव मिलन परिवार, महिला संघ की सदस्याएं एवं जैन नगर के वरिष्ठ सदस्यों ने नवकार मंत्र के जाप से शुभारंभ किया। नवकार मंत्र एवं गुरुजनों की स्तुतियों के उच्चारण के उपरांत सभी सदस्यों ने गुरुदेव डॉ. मणि भद्र मुनि महाराज एवं आज ही मेरठ पहुंचे मधुर गायक पुनीत मुनि महाराज के शुभ करकमलों से भंडारे की शुरुआत की। इसके उपरांत गुरु निहाल दरबार (जैन स्थानक) में भी जैन नगर की महिलाओं, मानव मिलन की सदस्याओं एवं साधु साध्वियों द्वारा बहुत सुरमई सत्संग का सफल आयोजन किया गया।
गुरुदेव को समर्पित भजन ’हथ ग़ुराँ दा’ ,’आक्खां खोला मालका ’, ’दीक्षा की बधाई’, ’इक नाम गुरु कोलों मंगले’ आदि भजनों ने सत्संग का समा बांध दिया। सत्संग में लक्की ड्रॉ भी निकाला गया। इसके उपरांत मानव मिलन परिवार द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मानव मिलन परिवार के पदाधिकारी तथा अन्य सदस्यों ने अनुमोदनीय योगदान दिया।
मानव मिलन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र जैन, विजय जैन(पप्पु), सुरेश जैन, दिल्ली से। एवं अध्यक्ष संदीप जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, महामंत्री आदित्य जैन, त्रिलोक जैन, सनिल जैन, ऋषभ जैन, मनुज जैन, शुभम जैन, निशांत जैन, तपन जैन, संचित जैन मानव मिलन महिला शाखा से उपाध्यक्ष अनिशा जैन, कोषाध्यक्ष शुचि जैन ,मंत्री इति जैन, श्रुति जैन, पूजा जैन, रुचि जैन, मीनाक्षी जैन, मनी जैन, एवं महिला संघ से संयोगिता जैन, मधु जैन ,नीलम जैन, शशि जैन आदि शामिल हुए।
मानव मिलन की सदस्य दिल्ली से महक जैन अभिलाष जैन, रेखा जैन संग महिला संघ मेरठ की अध्यक्ष चंद्रलेखा जैन, पूजा जैन एवं पायल जैन ने सत्संग के प्रसाद वितरण का लाभ लिया।
No comments:
Post a Comment