रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम धनपुर में स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में १८०० सेनेट्ररी नैपकिन पैड वितरित किए।
नेत्र परीक्षण अधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद सजग है। छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाएं चला रखी है। जिससे छात्राओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे जिन विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने में पेरशानी हो रही है। सीएचसी पर पहुंचकर आंखों की जांच कराएं निः शुल्क चश्मे वितरित किए जाएगें। छात्र-छात्राओं को साफ सफाई के फायदे गिनाते हुए स्वच्छता अपनाने की हिदायत दी। वही मच्छरो से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए बचाव के टिप्स दिये व तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बचाव के तरीके बताए। वहीं ३०० छात्राओं के लिए १८०० सेनेट्ररी नैपकिन पैड़ वितरित किए इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ० संजीव कुमार, शिक्षक लक्ष्मण सिंह, सुभाष चंद, शिक्षिका मधु यादव, रिजाऊल खान व छात्राएं गार्गी, खुशी, लक्ष्मी, रिया, मोनिका, मान्सी, आदि मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment