नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ. साइक्लोमेड फिट इंडिया के आह्वान पर रविवार को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में एक जागरूकता साइकिलिंग का आयोजन किया गया।
यह साइकलिंग डोगरा मंदिर कैंट से शुरू होते हुए गांधी बाग और उसके बाद कैंट स्टेशन के पास से होते हुए वापस माल रोड होते हुए जिला सहकारी बैंक पश्चिमी कचहरी रोड पर समाप्त हुई। जहां पर सभी को फलाहार उपलब्ध कराया गया और सभी ने एक मत होकर अपनी जीवन शैली बदलने के लिए संकल्प लिया। इस साइकिलिंग का उद्देश्य एड्स के प्रति आम जनता को जागरूक करना था और इस असाध्य बीमारी एड्स को रोकने का एक ही उपाय है कि सुरक्षित यौन संबंध बनाए और शादी से पहले मेडिकल कुंडली बनवाएं। लड़के लड़की के ब्लड टेस्ट कराएं। असाध्य रोगों से मुक्ति पाएं।
इस साइकिलिंग इवेंट में मुख्यतः साइक्लोमाइड फिट इंडिया के फाउंडर डॉक्टर अनिल नौसरान, योगिता नौसरान, डॉ विजय मोगा, मोहित नारंग, सचिन पंवार , डॉ जगदीप सिंघल, रुधिर सेवा संघ से अनिल कुमार, डॉ जे एस मलिक आदि रहे।
No comments:
Post a Comment