नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ. भारतीय किसान यूनियन इंडिया के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया के नेतृत्व में भारतीय संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ यूनियन के कानूनी सलाहाकार कपिल राज शर्मा एडवोकेट के कार्यालय में मनाई गई।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह ला चैंबर कचहरी पर कपिल राज शर्मा एडवोकेट के चैम्बर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि 26 नवम्बर 1950 को आजाद भारत का संविधान लागू हुआ। यह भारतीय संविधान की ही विशेषता है कि जो हमारे देश में अनेकता में एकता को प्रदर्शित करता है। जिसमें सभी धर्मों के लोग आपसी प्यार व सौहार्द से रहते है। संविधान को तैयार करने में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में गरीब बेसहारा, अल्पसंख्यकों को विशेषाधिकार दिये गये, जिसमें उन्हें अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता तथा मूलभूत मौलिक अधिकार प्राप्त है। पर बड़े ही अफसोस की बात है कि जिस संविधान का दुनिया लोहा मानती है वर्तमान सरकार उस संविधान के विरुद्ध कार्य कर संविधान को ही बदलने की कोशिश कर रही है।
इस मौके पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करने और भारतीय न्यायपालिका की गरिमा को बरकरार रखने का संकल्प लेते हुए भारतीय संविधान की अस्मिता को अक्षत बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनागर, राष्ट्रीय सचिव सरदार अमनदीप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र गुर्जर, मण्डलाध्यक्ष ओमकार यादव, जिलाध्यक्ष अंकुर चपराणा, वसीम राहुल एडवोकेट मंटू सिंह एडवोकेट सुनीता कुमारी सुनीता एडवोकेट श्रीमती आरजू एडवोकेट गोपाल शर्मा एडवोकेट, अफजाल सैफी पूर्व पार्षद दल समाजवादी पार्टी आदि मुख्य रुप से शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment