Breaking

Your Ads Here

Monday, November 25, 2024

60 बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता के बाद कांति देवी फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मानित


विभूति रस्तोगी 
नित्य संदेश, मेरठ. 21 हज़ार बच्चों को सम्मानित करने के बड़े लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ रही है देश की अग्रणी पर्यावरण संस्था कांति देवी फाउंडेशन। इसी कड़ी में जरूरतमंद, कामकाजी, प्रवासी मजदूरों के बच्चों के अंदर शिक्षा का अलख जगाने वाले जनसेवा न्यास द्वारा संचालित स्कूल संत रविदास गुरुकुलम सराय काजी के 60 बच्चों चित्रकला प्रतियोगिता के बाद कांति देवी फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मानित। 

कार्यक्रम अध्य्क्ष मेडिकल कॉलेज के HOD डॉक्टर ज्ञानेश्वर टोंक, मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, कांति देवी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, हरिओम शर्मा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर माधव शारस्वत व प्रिंसिपल पिंकी सिंह ने गिफ्ट व सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित गया। प्रधानाचार्या पिंकी सिंह, अध्यापिकाओं प्राची, पिंकी, मनीषा, सीमा, प्रिया स्वाति, संजना, गोरी, काजल, बेबी आदि मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here