नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पुरानी तहसील स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वीरगाथा 4.0 परियोजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया. जिसमें समस्त छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया. इन प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से निबंध प्रतियोगिता पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य तबस्सुम बेगम के द्वारा विशेष सहयोग करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया. कार्यक्रम का संचालन रोजी सिद्दीकी एवं अंजुम के द्वारा किया गया। मैनेजर नबील अनवर ने कहा प्रतियोगिताएं छात्राओं का बौद्धिक विकास, मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने में विशेष योगदान देती हैं, हमारी कोशिश रहती है कि छात्राएं कॉलेज लेवल से राष्ट्रीय लेवल तक की प्रतियोगिताओं मैं भाग ले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment