Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 10, 2024

जल गई सोने की लंका, रावण रह गया हक्का बक्का


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। श्री रामलीला कमेटी तत्वाधान में नगर में चल रही रामलीला में नवदुर्गा की झाँकी सजाई गई। भोपाल शर्मा, बिल्लू शर्मा, गौरव अग्रवाल अपने बच्चों जो राम बारात में राम लक्षण बने के साथ, सपा युवा नेता सचिन यादव ने नवदुर्गा की पूजा अर्चना कर तिलक किया और मन्नतें माँगी। 

रामलीला मंच के कलाकारों ने लंका दहन की लीला का मंचन किया, हनुमान जी अशोक वाटिका में माता सीता से मिलते हैं और श्री राम की मुद्रिका देते हुए और भरोसा दिलाते हैं कि प्रभु श्रीराम अवश्य आयेंगे, माता मुझे भूख लगी है क्या इस वृक्षों के फल खा लूं, माता की आज्ञा पा हनुमानजी अशोक वाटिका उजाड़ डालते हैं और रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के सामने प्रस्तुत किया जाता हैं और उनकी पूछ में आग लगा दी जाती है, जिसे हनुमान जी पूरी लंका में त्राहि त्राहिमचा देते हैं और पूरी लंका जल उठती है। कमेटी के महासचिव श्याम दत्त शर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर को विजयदशमी का मेला आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन विनय चौधरी, कृष्ण चौधरी करेंगे। वही स्टेज की विशेष सज्जा के लिए भारत अग्रवाल को चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामना दी। मंच का संचालन विष्णु अवतार रुहेला ने किया। अध्यक्ष विद्या भूषण गर्ग, महेश त्यागी, ब्रह्मजीत प्रजापति,अरूण कौशिक, सुनील भूरू,ओमकार शर्मा,चेतन शर्मा, राम अवतार नागर, जोगेंद्र शर्मा,महावीर गुप्ता, विकल नागर, अभिषेक गर्ग आदि आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here