Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 24, 2024

क्विज (सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित क्विज (सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा की कुल 29 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। 

इस प्रतियोगिता में बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा मानसी ने सर्वाधिक 39/40 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अंजलि, (एम ए प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान प्रिया राज्या (बी ए तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। अंशु (बीए तृतीय वर्ष) एवं आयुषी (एम ए द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) अंजू सिंह ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता निर्णायक प्रोफेसर अनुजा गर्ग एवं डॉ. आर.सी. सिंह रहे। प्रतियोगिता का आयोजन विभाग प्रभारी प्रोफेसर अनुजा गर्ग के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here