Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 23, 2024

सुभारती डेन्टल कॉलेज में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेन्टल कॉलेज एवं अस्पताल के लोक दन्त स्वास्थ्य विभाग एवं मास्टर माइंड क्लब द्वारा एक ह्यह्यस्वैच्छिक रक्तदान शिविरह्णह्ण का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, सुभारती डेन्टल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव एवं अन्य विभाग के विभागाध्यक्षों ने फ़ीता खोलकर व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुभारती डेन्टल कॉलिज के प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता के स्वास्थ्य में सुधार आता है एवं जरूरतमंद मरीजों की मदद भी होती है। शिविर में शिक्षकगण छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सुभारती मेडिकल अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से 52 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। रक्तदान के उपरान्त फलों के जूस एवं अल्पाहार सहित ह्यह्यरक्तदान प्रमाणपत्रह्णह्ण भी दिये गये। इस शिविर में प्रो. वीसी व ब्लड बैंक के प्रभारी प्रो. डॉ. देवेंद्र स्वरूप तथा उनकी टीम का योगदान रहा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. विनीता निखिल, डॉ. विजय वधावन, डॉ. संचित प्रधान, डॉ. नागराजू, डॉ. सुमित अग्रवाल, डॉ.मुनिश रेडी, डॉ. मोहनीश मुछाल, डॉ. सुपूर्णा, डॉ. दिशान्त मलिक पंडित सहित सुभारती मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पटवारी सिंह, निशु, अंशिका, मोहित, सुशील, इन्टर्न अंशु, जसप्रीत, आकेश, साईम, मनप्रीत अनन्या, अर्चिता, रिया, तानिया, संजना, विशु का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here