Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 10, 2024

मेरठ महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में डीएम ने की बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में मेरठ महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गई। मेरठ महोत्सव की तैयारियो एवं भव्य रूप से आयोजित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य एवं दायित्व के अनुसार समितियां गठित की जाये। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभागो से संबंधित लगाये जाने वाले स्टॉल एवं अन्य कार्यक्रम इत्यादि के संबंध में प्लॉन तैयार करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मेरठ महोत्सव का पूरा प्लॉन तैयार करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा समस्त विभागो से वार्ता कर तैयारी से अवगत कराये। उन्होने कहा कि समितियो के गठन एवं विभागीय जिम्मेदारी तय होने के पश्चात् जल्द ही मेरठ महोत्सव की तिथि भी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, एसडीएम सदर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here