दिनेश चंद्रा
नित्य संदेश, मेरठ। विद्यार्थियों में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से
सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल और नगर निगम द्वारा मेरठ के सभी विद्यालयों में
स्टूडेंट ईको काउंसिल का गठन किया गया है।
सूरजकुंड पार्क में स्टूडेंट ईको काउंसिल के प्रथम
दीक्षा वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें 30 विद्यालयों के लगभग 650 विद्यार्थी
सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक
विनोद भारती मुख्य वक्ता, मेरठ छावनी विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा महापौर हरिकांत अहलूवालिया
कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह तथा सहोदय के अध्यक्ष डॉ. कर्मेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। ध्वजारोहण और
राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यार्थियों ने श्रीमद
दयानंद उत्कर्ष आर्य कन्या गुरुकुल नारंगपुर की छात्राओं द्वारा किए गए मंत्रोचार
के साथ अपने गुरु की वंदना की और उन्हें छूकर प्रकृति संरक्षण के आठ वचन दिए। इसके
बाद सभी विद्यार्थियों को स्टूडेंट ईको काउंसिल के बैज प्रदान किए गए और काउंसलर
की उपाधि दी गई। सभी चीफ काउंसलर (टीम लीडर) विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मंच
पर बैज लगाए गए तथा काउंसिल के अन्य विद्यार्थियों को उनके अध्यापकों द्वारा बैज
लगाए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महापौर
हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के साथ-साथ अपने आसपास
घटने वाली घटनाओं व अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए, यह उनके जीवन में आगे
बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण
सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। विधायक अमित अग्रवाल ने काउंसिल से जुड़े
विद्यार्थियों से कहा कि आप पर्यावरण के सैनिक के रूप में काम करें और लोगों को
जागरुक कर अपने शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग़ करें। मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ के महानगर संचालक डॉ. विनोद भारती ने बताया कि हमारा शरीर पांच तत्वों
अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश से और से
बना है और इनका संरक्षण सभी का कर्तव्य है। यदि कोई भी तत्व नष्ट हुआ तो जीवन
समाप्त हो जाएगा। इसीलिए जरूरी है कि हम सब प्रकृति का संरक्षण करें।
ग्रोइंग पीपल के अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने बताया कि
उनकी संस्था मेरठ नगर निगम के साथ मिलकर स्टूडेंट ईको काउंसिल के माध्यम से मेरठ
के सभी विद्यालयों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा विषयों पर पाक्षिक कक्षाएं शुरू कर रही हैं। दीवान पब्लिक स्कूल की
छात्रा रिद्धि, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा त्विशी ठक्कर और केएल की छात्रा अयोध्या
चोपड़ा ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में के एल इंटरनेशनल स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, द कुबेर स्कूल राधा
गोविंद पब्लिक स्कूल, नोबल पब्लिक स्कूल, इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज,
इस्माइल गर्ल्स नेशनल पीजी कॉलेज,
श्री साईं एकेडमी, रामसहाय इंटर कॉलेज, बी एन जी इंटरनेशनल स्कूल, सी ए बी इंटर कॉलेज, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल, दधीचि पब्लिक स्कूल, आर के इंटरनेशनल स्कूल, द गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, किसान इंटर कॉलेज, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मेरठ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, श्रीमद दयानंद उत्कर्ष आर्य कन्या गुरुकुल,
ज़ी टी बी पब्लिक स्कूल, शिशु लोक जूनियर हाई स्कूल, शांतिनिकेतन विद्यापीठ, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मदन मोहन विद्या मंदिर, सहित आदि विद्यालयों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एसबीएम टीम से मुकेश पांडे, अंकुर गौतम, नमन जैन, बीवीजी से सौरभ सिंह, जितेंद्र सूर्यवंशी आदि
टीम तथा ग्रोइंग पीपल से विनय गोयल,
महेश चौहान, भारत भूषण अरोड़ा, संदीप कनौजिया,पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, कल्पना यादव, पूजा रावत तथा बीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment