रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मां दुर्गा एवं हनुमान की झांकियां प्रस्तुत की गई, जिसका तिलक समाजसेवी पहलवान नरेंद्र कुमार शर्मा ने सपरिवार किया।
वही कात्यानी देवी मंदिर की कात्यानी युवा सेवा समिति ने मां दुर्गा की स्तुति एवं आरती की। मारुति नंदन हनुमान के प्रथम बार मंच पर पधारने पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहित लोहरे ने सपरिवार जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान की प्रार्थना की। वही रामलीला कमेटी के महासचिव श्यामदास शर्मा ने बताया कि गुरुवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर लक्की शर्मा, मदन गुर्जर, प्रधान भूपेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, पंडित प्रमोद शर्मा, सतवीर दबथला, दिनेश सैनी, बिजेन्द्र सैनी, कुलदीप त्यागी, विद्याभूषण गर्ग ने महेश त्यागी, ब्रह्मजीत प्रजापति, विकास शर्मा, प्रवक्ता अरुण कौशिक, भरत अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, विकल गुर्जर महावीर, अरविंद रस्तौगी, ओमकार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment