Breaking

Your Ads Here

Monday, October 28, 2024

डॉ. राधिका व डॉ. नम्रता को मिला कांफ्रेंस में प्रथम पुरुस्कार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ राधिका व डॉ नम्रता ने झाँसी में संपन्न हुई दो दिवसीय कांफ्रेंस में भिन्न श्रेणियों की मौखिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

झांसी में सेंट्रल जोन एनेस्थीसिया कांफ्रेंस 26 से 27 अक्टूबर को संपन्न हुई। कांफ्रेंस में एनेस्थीसिया विभाग के रेसिडेंट डॉक्टर्स ने प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ आर. सी. गुप्ता ने इस उपलब्धि हेतु एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विपिन धामा एवं अन्य संकाय सदस्य डॉ सुभाष दहिया, डॉ योगेश माणिक, डॉ स्वेता, डॉ प्रमोद चंद, डॉ गौरव एवं डॉ नवनीत को शुभकामनाएँ दी तथा रेसिडेंट डॉक्टरों को उनकी इस उपलब्धि के लिये सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here