Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 12, 2024

हर्षोल्लास के साथ निकली मां दुर्गा की शोभा यात्रा, धर्मपुरी में गोरक्षनाथ सेवकों ने किया जोरदार स्वागत

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। शुक्रवार देर रात सदर धर्मपुरी में गुरु परिवार/गोरक्षनाथ सेवकों ने दुर्गा जी की शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 

यात्रा अध्यक्ष धवल मल्होत्रा रहे शोभा यात्रा टंकेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा को गाजे बाजे के साथ शिव चौक से हर्षो उल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियो ने श्रद्धालुओं का मनोमह लिया। दुर्गा जी की यात्रा सदर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होती हुई देर रात धर्मपुरी गुरु गोरखनाथ अखाड़े पर पहुंची इस अवसर पर गुरु परिवार एवं गुरु सेवक गौरव और अभिषेक ने अनेक झांकियो पर पुष्प वर्षा कर मुख्य डोले पर विराजमान मां दुर्गा जी को भोग लगाकर आरती व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व महाकाली का जोरदार स्वागत करते हुए गुरु परिवार आवास पर पुष्प वर्षा कर पूजा आरती की ओर उनका आशिर्वाद लिया। स्वागतकर्ता राहुल बैंस, सुमित कुमार, त्यागी, ललिता त्यागी, विकास सूर्यवंशी, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here