Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 10, 2024

सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगी, पीड़ित ने मांगी इच्छा मृत्यु

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। हाल ही में एक मूवी आयी थी The Goat Life, जिसमें दिखाया गया था कि भारत से दो युवकों को नौकरी के लिए सऊदी अरब भेजा गया था, पढ़े-लिखे न होने के कारण दरअस्ल इनको ठगा गया था, जो वहां ऐसे शेख के हत्थे चढ़ गए, जिसने उनसे भेड़ चराई। इस तरह के केस आए दिन प्रकरण में आते रहते हैं, चंद रुपयों के लालच में ठग लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, ऐसा ही मामला मेरठ में भी प्रकाश में आया है, इस नटवरलाल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



थाना देहलीगेट क्षेत्र के जावेद आफताब को सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए जाना था, 18 मई 2023 को वह अरब चला गया, वहां जाने के बाद उसे मालूम हुआ कि उसे ठगी करके भेजा गया है। सऊदी अरब नौकरी करने के लिए जावेद ने अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी, जब नौकरी नहीं लगी तो वह किसी तरह वापस अपने घर आया, लेकिन इस बीच वह आर्थिक तौर पर बुरी तरह टूट गया। वापस आने के बाद जब उसने अपनी रकम मांगी तो ठग ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। जावेद ने जब अपने स्तर से जांच की तो सामने आया कि यह ठग अब तक बहुत से लोगों को ठगी कर चुका है। जावेद ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।


भगत सिंह मार्केट में रहने वाला ठग आरिफ, अनपढ़ और कम पड़े लिखे लोगों को दुबई भेजने का धंधा चला रहा है। दुबई मे बैंक मैनेजर तक की नौकरी का झांसा देता है। दुबई जाने के बाद जब नौकरी नहीं मिलती, आरिफ पीड़ितों को डराता और धमकाता है। आरोप है कि आरिफ को एक राजनीतिक पार्टी का संरक्षण प्राप्त है। जावेद की शिकायत पर एलआईयू जांच बैठाई गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here