नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एन०एन०एन० स्पोर्ट्स फैक्ट्री सूरजकुंड फैक्ट्री श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि देश में 10.6% भारतीय मानसिक बीमारियों से ग्रसित है| भारत में किए गए एक सर्वे के अनुसार 197·3 मिलियन लोग मानसिक रोगों से पीड़ित है जिसमे से 45·7 मिलियन लोग डिप्रेशन से तथा 44·9 मिलियन लोग एंग्जायटी से पीड़ित है | मानसिक रोगों के मरीज भारत में दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है |
विभागाध्यक्ष डॉ सीमा जैन ने मानसिक मरीजो में उपचार की देरी (ट्रीटमेंट गैप) का 85-96% आकड़े, प्रमुख कारण एवं मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता का अभाव, स्टिग्मा, भेदभाव और गलत अवधारणाओं की विस्तृत चर्चा की।
डॉ नीलम गौतम ने बताया कि मानसिक रोगों के रोकथाम के लिए 10 अक्टूबर 2023 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फैक्ट्री श्रमिकों के लिए एक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का विषय "कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है।" इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सही जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में सभी फैक्ट्री श्रमिकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की सफलता ने दर्शाया कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर संवाद करना कितना महत्वपूर्ण है। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में डॉ सरताज, डॉ आशु, डॉ साक्षी, डॉ अंशुल और इंटर्न संकल्प और नितीश उपस्थित रहे। इसके साथ ही, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू और सोनू भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
No comments:
Post a Comment