Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 15, 2024

अंग्रेजी शासनकाल की याद दिला गया साधु, संतों पर डसना मंदिर में हुआ लाठी चार्ज: चहन सिंह बालियान

शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। आज सत्य सनातन रक्षक दल द्वारा मुख्यमन्त्री के नाम डासना मन्दिर प्रांगण में साधू-सन्तों व अनुयायियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कमिश्नर अजय मिश्रा गाजियाबाद, एस०ओ० देवसिटी अंकित चौहान की गिरफ्तारी व यति नरसिंहानन्द गिरि महामण्डलेश्वर को जैड श्रेणी की सुरक्षा देने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया, 

बताया कि गत 13 अक्टूबर को देवी मन्दिर डासना में साधू-सन्तों के द्वारा शान्ति पूर्वक महापंचायत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। लगभग सुबह 6 बजे मन्दिर की साफ सफाई व देवी माता की पूजा करने के लिये लोग आ रहे थे, जो प्रतिदिन आते है, श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोका गया, जिसमें वहां रह रहे साधू-सन्तों ने अनुरोध किया कि इनको ना रोका जाये, इस पर पुलिस द्वारा सन्तों के साथ अभद्रता की गई। लाठीचार्ज किया गया। साधूओं को जबरदस्ती उठाकर थानाध्यक्ष देवसिटी व पुलिस आदि के द्वारा दुर्व्यवहार किया और थाना में ले जाकर बन्द कर दिया, जो आज तक कांग्रेस, सपा सरकार में भी नहीं हुआ, जिस तरह से पुलिस द्वारा स्वामी यति नरसिंहानन्द गिरि महामण्डलेश्वर समर्थकों पर भारी लाठी चलायी गयी जो लाठीचार्ज अंग्रेजी शासनकाल की याद दिला गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष चहन सिंह बालियान ने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमन्त्री साधू हो और वहां साधूओं पर अत्याचार हो, यह एक शर्मनाक बात है। इस घटना की जांच किसी अन्य एजेन्सी से करायी जाये व गिरफ्तारी कराई जाए। इस दौरान योगेन्द्र कुमार योगी, राष्ट्रीय सचिव विक्की त्यागी, संदीप नायर, रविन्द्र ध्यानी, बबलू पंडित मीडिया प्रभारी, अजय त्यागी, रोहित सोनकर, डॉक्टर संगीत योगी, रेखा, रंजीत सोनकर, सागर पंवार, अजय सिरोही आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here