Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 31, 2024

इंदिरा गांधी व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को कांग्रेसियों ने किया याद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के संचालन में विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके बताए रास्ते पर चलने की सौगंध ली। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने दीपावली के शुभ अवसर पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए देश की तरक्की व अमन, शांति के लिए प्रार्थना कर सभी देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता हरि किशन अंबेडकर, महेंद्र गुर्जर, हरीश त्यागी, राकेश मिश्रा, सलीम पठान, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, नईम राणा, इकरामुद्दीन अंसारी, फुरकान अंसारी, केडी शर्मा, हाजी इसरत, अंसार अहमद, इकरामुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here