Breaking

Your Ads Here

Monday, October 14, 2024

भगवान राम का तिलक लगाकार आरती वंदना की

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला में भारत मिलाप एवं राम राज्यभिषेक की लीला का मंचन किया गया। जिसमें सभासद कमलकांत सिंघल, राकेश गर्ग, अमित नागर, अरविंद रस्तोगी, गुड्डे रस्तोगी जूस वाले, दिपांशु नागर एवं अभिषेक शर्मा ने भगवान राम का तिलक लगाकार आरती वंदना की।

राजदूतों ने नंदीग्राम जाकर भरत को बताया कि भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण करके अयोध्या की तरफ आ रहे है। भरत हर्षित होकर ऋषि वशिष्ठ और तीनों माताओ सहित प्रभु श्री राम के पास पहुंचते हैं। उन्हें सकुशल अवधपुरी लाते हैं। सभी नगर वासी बड़े प्रसन्न होते हैं। भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया जाता है। हर और खुशी का आनंद छा जाता है। ढोल बजाकर गीत गाकर अयोध्यावासी खुशी मनाते हैं। रामलीला कमेटी के महासचिव श्याम दत्त शर्मा ने बताया कि रामलीला के समापन पर रंगमंच के सभी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया जागा।

मंच का संचालन विष्णु अवतार रुहेला ने किया। रामलीला में विनय चौधरी, कृष्ण चौधरी, उनके सुपुत्र हर्षवर्धन चौधरी, अध्यक्ष विद्याभूषण गर्ग, ब्रह्मजीत प्रजापति, महेश त्यागी,  अरूण कौशिक, सुनील भूरू, ओमकार शर्मा, चेतन शर्मा, राम अवतार नागर, जोगेंद्र शर्मा, महावीर गुप्ता, विकल नागर, अभिषेक गर्ग, अनिल रुहेला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here