Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 23, 2024

राजकीय शिशु गृह में प्रदान की वॉशिंग मशीन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सभा अध्यक्ष रो० नीरज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय शिशु गृह ,72 बाउंड्री रोड, लालकुर्ती के प्रांगण में आयोजित की गयी जिसमे सामुदायिक सेवा कार्य के अंतर्गत वहां निवासरत बच्चों की सुविधा हेतु एक वॉशिंग मशीन प्रदान की गयी। इस कार्य हेतु रो० अनुराग सक्सेना का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सभा में सचिव डी०एल०इस०ए उदयवीर सिंह (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, मेरठ) एवं प्रहलाद सिंह- ll (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, मेरठ) उपस्थित रहे। रोटरी क्लब मेरठ से सचिव रो० वृंदा गोयल, रो०एडवोकेट संजय शर्मा एवं रो ०डा० ए०एम०बेंद्रे द्वारा सभा आयोजन में सहयोग प्रदान कर सभा को सफल बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here