Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 22, 2024

गांव के नवाचार को नवप्रवर्तक प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों की जरूरत हैं: अश्विनी त्यागी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विज्ञान एव प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब मेरठ द्वारा जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये विद्यान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने कहा कि हमारे गांवो को ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत हैं।

आज रामकृष्ण इन्टर कालिज बडकली में असंगठित क्षेत्रों के नवाचारों के प्रदर्श की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद मेरठ से 74 नवाचार प्रदर्शनों ने अपने स्थानिय उपलब्ध संसाधनो से जीवन को सरल और सुलभ बनाने के लिए प्रस्तुती दी। सरधना की ईरम ने गलने वाली प्लास्टिक बनायी जिसे निर्णायक समिति ने 8000 रूप्ये का प्रथम पुरूस्कार, जबकि महादेव की मोहिनी ने एलगी से कागज बनाया और उसे रूपये 5000 का दुसरा पुरूस्कार तथा शरीर का सही पोस्चर बनने के लिए मढ़ियाई की सिफरा ने बेल्ट बनाई, जिसके लिए उसे रूपये 3000 तथा पीपलीखेडा की तनु, मढियाई के रोजुदिदन, बड़कली के शिवा, गंगानगर के प्रभरतन और चिरौड़ी के ललीत को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में रूपये 2000 घोषित किये गये। सभी को स्मृती चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
निर्णायक समिति में प्रोफेसर योगेश चन्द शर्मा, प्रो. प्रशान्त गुप्ता हैड अटल लैब एमआई ई टी , स्वरा के सी ई ओ शाश्वत रतन और वैज्ञानिक अधिकारी डा0 हिना और अरविन्द कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन, संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी दौराला ब्रहम सिंह, बडकली के प्रधान सहित अलग गा।व में स्वयं साहयता समूह की महिलाओ द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद भी इसमें शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here