Breaking

Your Ads Here

Monday, October 28, 2024

वरिष्ठ अधिकारियों ने मार्शल पिच पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

 


-डयूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफिंग कर दि आवश्यक दिशा-निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी विपिन ताडा द्वारा समस्त पुलिस एव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मार्शल पिच कंकरखेडा का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ करते हु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि समस्त अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी डयूटी करें। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम सदर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, ज्वाइंर्ट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here