Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 26, 2024

गणेश शँकर विद्यार्थी की जयंती पर सुभारती पत्रकारिता विभाग ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

एनवायरमेंट क्लब, एनएसएस व पत्रकारिता विभाग का वेदव्यासपुरी पार्क में साझा वृक्षारोपण अभियान


अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, मेरठ। कम्युनिटी कनेक्ट क्लब (CCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय और एनवायरनमेंट क्लब के संयुक्त तत्त्वावधान में शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के जयंती के उपलक्ष्य व 'प्रदूषण पर वार' मुहिम के अंतर्गत वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वेदव्यासपुरीके सेक्टर-1के बी ब्लॉक में स्थित शिव मंदिर पार्क में हुआ। 

कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों व पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक व पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफे(डॉ.) सुभाष चंद्र थलेडी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल (डॉ.) जी. के. थपलियाल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफे. (डॉ.) शल्या राज के संरक्षण में किया जा रहा है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेरठ के युवा प्रकृति संरक्षक व समाजसेवी सावन कन्नोजिया के एनवायरनमेंट क्लब मेरठ का विशेष सहयोग है। इस दौरान डॉ. थलेडी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा अपितु यह पत्रकारिता जगत के पुरोधा व स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी को सही मायने में उनकी जयंती पर एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

इस दौरान कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6 मेरठ नगर निगम के पार्षद प्रशांत कसाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय सदैव मेरठ शहर के लिए और इसके निवासियों के लिए कार्यरत रहा है और आज का यह प्रयास भी इसी बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग एवं एनएसएस प्रकोष्ठ समाज के लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर एक उत्कृष्ट प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में बोलते हुए एनवायरमेंट क्लब, मेरठ के संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि आज वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विभिन्न पौधों का फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को यहां लगाया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और 'प्रदूषण पर वार' मुहिम को जन-जन तक पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से हम छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने व उनको भी इस मुहिम से जोडने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संयोजन पत्रकारिता विभाग की सहायक आचार्या शैली शर्मा व शिकेब मजीद के द्वारा किया गया। वहीं एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी व पत्रकारिता विभाग के सहायक आचार्य राम प्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस दौरान डॉ. विशाल कुमार, जगबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, कर्मबीर, रणवीर,एनवायरमेंट क्लब के सदस्य चिराग, कार्तिक, दिव्यांशी, पार्थ, वंश, अजय, आशीष, आदित्य के अतिरिक्त मनोज, वासु, योगेश, मोनु, आनंद, राहुल, अमित, प्रज्ज्वल, कपिल,संजय पाल, बिजेंद्र, कुलदीप आदि सहित एनएसएस के दर्जनों स्वयंसेवक व विद्यार्थी तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here