Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 30, 2024

तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिए लूट के आरोपी, माल बरामद

शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। थाना जानीखुर्द पुलिस ने लूट करने वाले तीन लुटेरों  को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे लूट का समस्त माल बरामद कर लिया गया। केस का खुलासा पुलिस ने मात्र 03 घन्टे के अन्दर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक थाना जानीखुर्द ने बताया, महावीरी पत्नी सतपाल सिंह निवासी ग्राम रावा अपने घर से खेतो पर सब्जी लेने जा रही थी, तभी बदमाशों द्वारा अपाचे से पीछा कर गाँव से लगभग 01 किमी दूर जंगल मे महावीरी को रोककर तंमचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमकाकर दोनो कानो के कुण्डल व नाक की लॉन्ग लूटकर फरार हो गये, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर 03 टीमें गठित की गयी, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज ली गयी तथा फुटेज के आधार पर चेकिंग गयी। बदमाश टिमकिया कोठी के पास से निकले, संदिग्ध होने पर रोककर तलाशी ली गयी तो दो अदद कानो के कुण्डल तथा एक अदद नाक की लॉन्ग बरामद कर ली गई। 

लुटेरों ने अपने नाम अंकित उर्फ चिंटू पुत्र राजू निवासी सिखेडा रोड गली नम्बर 01 अम्बेडकर नगर थाना मोदीनगर जनपद ग्रामीण कमीश्ररेट गाजियाबाद, सागर पुत्र सैन्सरपाल निवासी सिखेडा रोड गली नम्बर 01 अम्बेडकर नगर (धर्मशाला के पास) थाना मोदीनगर जनपद ग्रामीण कमीश्नरेट गाजियाबाद एवं शाहिद पुत्र सरदार निवासी सिखेडा रोड गली नम्बर 01 अम्बेडकर नगर थाना मोदीनगर जनपद ग्रामीण कमीश्ररेट गाजियाबाद बताया। माल व अभियुक्तगणो की शिनाख्त मौके पर पीडिता को बुलाकर करायी गयी, पीडिता ने अपने माल व अभियुक्तो की शिनाख्त की।

अपराध करने का तरीका- 
अभियुक्त अपने साथियो के साथ मिलकर वाहन (मोटरसाइकिल) आदि का प्रयोग करते हुए लूट, चोरी छिनैती. डकैती आदि जैसे अपराध करने की फिराक में घूमते रहते है तथा अचानक मौका पाकर घर में घुसकर सडक सरेआम लूटपाट कारित करते है।

अपराधियों की शिक्षा- अभियुक्त कम पढ़ा-लिखा है।
मोटिव- लूट, छिनैती, चोरी, डकैती जैसे अपराध कारित करना।
पूर्व में क्या पेसा रहा- मजदूरी करना तथा लोगो को भय दिखाकर अपराध कारित करना।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here