Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 9, 2024

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नवरात्रों के अवसर पर करेगी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नवरात्रों के पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए IMA उत्तर प्रदेश में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रही है। स्टेट आईएमए के आह्वान पर मेरठ में आगामी शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।

 1. 11 अक्टूबर 2024 (नवमी के दिन) - बालिका स्वास्थ्य शिविर
 • समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
 • विवरण: इस शिविर का उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान करना है।

 • विशेषताएं:
 • 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श
 • पोषण, शारीरिक विकास, मानसिक स्वास्थ्य, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श
 • बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना

 2. 13 अक्टूबर 2024 - विश्व गठिया दिवस (अर्थराइटिस)
 • समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
 • विवरण: इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गठिया के मरीज़ों का निशुल्क परीक्षण किया जाएगा।

3. 16 अक्टूबर 2024
स्थान: IMA Hall, मेरठ
महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर के मामलों के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रारंभिक जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ शाखा 16 अक्टूबर 2024 10 AM - 2PM को स्तन कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन कर रही है। 

यह अभियान विशेष रूप से 35 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उन्हें स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच, स्व-निरीक्षण ( self breast examination) , और सही समय पर चिकित्सकीय सुविधा के बारे में जागरूक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here