Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 27, 2024

सदभावना जाग्रति फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सदभावना जाग्रति फाउंडेशन ने किला कस्बे की गरीब बालिकाओं के साथ दीपसज्जा, थाल सज्जा, बंदवाल और वाल हैंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 60 बच्चों ने भाग लिया।

फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की प्रधानाचार्या और दिनेश भवानी के साथ दीपप्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जूनियर वर्ग की छः बालिकाओं अनन्या, सारिया, मुस्कान, नितिका, छवि और रजा को प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया, सीनियर वर्ग में प्रथम ज्योति, हिमानी, एशिका, खुशबु, अलीशा और शहनाज़ भी छः बालिकाओं को सम्मानित किया गया सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट से मुँह मीठा कराया गया, संगीता प्रजापति ने पुरुस्कारों की घोषणा की, एक से बढ़कर एक हुनर प्रतियोगिता में देखने को मिला। कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा, राघव कौशिक, मुस्कान रुहेला, रियालोहरे, हितेषी, ग्रेसी, मुस्कान ने सहयोग किया। यू ट्यूबर राघव कौशिक ने गिटार के साथ सभी के अनुरोध पर अरिजीत सिंह और आतिफ़ असलम के सुनाए l जिस पर तालियों की गड़ गड़ा हट ने शमा बांध दिया डॉ भावना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया l

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here