Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 29, 2024

कात्यायनी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

  
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ करनाल हाईवे स्थित कात्यायनी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन के प्रांगण में दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक अंकुश शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. छतर सिंह व शिक्षा विभाग अध्यक्ष मीना शर्मा तथा अतिथिगण डी.पी. सोम, ओम गिरी, डॉ. शिवपाल, डॉ. बृजेश कुमार, विनोद कोठारी आदि ने फीता काटकर किया गया। तदोपरांत सभी ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए। मंच का संचालन प्रेरणा त्यागी व युक्ति शर्मा द्वारा किया गया। दिवाली के पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित अनेक गतिविधियों का दृश्य अति मनमोहक व ज्ञानप्रद रहा। कार्यक्रम में हरियाणवी व पंजाबी डांस प्रस्तुत किए गए। इसी क्रम में दीपक सजावट, राम मंदिर झांकी, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, कुक विदाउट फायर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए और मुख्य अतिथि के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों को चखा गया।
 
संस्थान के निदेशक अंकुश शर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, दिपावली भारत का एक ऐसा पर्व है जो प्रकाश सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसी क्रम में अंकुश शर्मा के द्वारा विशेष अतिथियों व अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व शाल देकर स्वागत व सम्मानित किया गया।
 
कुक विदाउट फायर में प्रथम स्थान पर बी. फार्मा प्रथम वर्ष से आदित्य एंड ग्रुप में केक बनाया, वही द्वितीय स्थान पर बी.ए. बी.एड प्रथम वर्ष से काजल एंड ग्रुप ने गोलगप्पे बनाएं तथा आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रथम स्थान पर बी. ए.बी.एड प्रथम वर्ष से शिखा और ग्रुप ने राम मंदिर बनाकर प्रस्तुत किया। वहीं दूसरे स्थान पर बी.ए.बी.एड. चतुर्थ वर्ष सिमरन रही। इसी के साथ रंगोली प्रतियोगिता में बी.फार्मा प्रथम वर्ष से आयुष एंड ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे तथा ओपन माइक पर बी.फार्मा द्वितीय वर्ष से सावन कुमार विजयी रहे।

कार्यक्रम के संचालन में सिम्मी चौधरी, शेखर सोम, कपिल कुमार, श्वेता, राहुल कुमार, समीक्षा चौधरी, तनुजा सिंह, मनीषा, डॉली कौशिक, उत्तम कुमार, अतर सिंह, चेतन सोम,हर्षित शर्मा,अनुज त्यागी, महेंद्र कुमार, गौरव शर्मा , सुमित कुमार, बाबू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here