Breaking

Your Ads Here

Monday, October 14, 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष का शोक


कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल

नित्य संदेश एजेंसी
नई दिल्ली। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की एक गिरोह द्वारा हत्या पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राज्य में कानून और व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता का परिणाम बताया। 

मौलाना मदनी ने दिवंगत बाबा सिद्दीकी के पुत्र जिशान सिद्दीकी (कांग्रेस विधायक), उनके परिवार के अन्य सदस्यों और सभी संबंधित लोगों से इस दुख की घड़ी में संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है। साथ ही, उन्होंने दिवंगत की मग़फ़िरत की दुआ की और परिजनों को धैर्य व सहनशीलता से काम लेने की सलाह दी। मौलाना मदनी व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड का फिर से बढ़ता प्रभाव इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिकता, आतंकवाद और गुंडागर्दी किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। हमें इनसे मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस चिंताजनक स्थिति की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए। 

मौलाना मदनी ने पुनः दोहराया कि नागरिकों की सुरक्षा राज्य की सबसे प्रमुख जिम्मेदारी है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की असफलता को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here