अशोक कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। अवैध निर्माण पर एमडीए
द्वारा की गई सीलिंग कार्रवाई के बाद निर्माणकार्ता ने सील तोड़कर आलिशान शोरूम का
निर्माण कर डाला, जिसकी शिकायत एमडीए उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री पार्टल पर की गई है। यह गंभीर आरोप कांग्रेस नेता एवं निगम के पूर्व
पार्षद पर लगाए गए हैं।
सोमवार
को मीडिया से बातचीत करते हुए शिकायतकर्ता एजाज ने बताया सिविल लाईन मसीहपुरम
मेन रोड पर 2019 में एमडीए ने अवैध निर्माण को सील
कर दिया था, अवैध
निर्माणकर्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश
दिए गए, लेकिन एमडीए व अवैध निर्माणकर्ता दोनों में सांठगांठ
कर आगे की कार्रवाई (एफआईआर) नहीं होने दी। आगे बताया, एमडीए
उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की साफ सुथरी छवि को देखते हुए इस अवैध निर्माण पर
ध्वस्तिकरण की मांग की है, अवैध निर्माण सील के बाद बनाए
भवन/शोरूम की तस्वीरें दी है। उन्होंने इस प्रकरण में शामिल दोषियों के विरुद्ध
सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। आरोप है विभाग के कुछ कर्मचारी मामले को दबाने की
कोशिश कर रहे हैं।
प्राधिकरण
अधिकारी ने बताया, शिकायत मिली है सीविल लाईन मसीह पुरम जोन डी में अवैध निर्माण पर लगी सील
को तोड़कर निर्माण किया गया है, जांच कर अवैध निर्माण पर
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment