Breaking

Your Ads Here

Monday, September 9, 2024

दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं लोहिया और नरेंद्र देव की प्रतिमाएं

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष शिव राजपूत ने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

पत्र देकर समाजवादी आंदोलन के नायक, महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया एवं समाजवादी आंदोलन के प्रणेता स्वतंत्रता सेनानी महान समाजवादी आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा बच्चा पार्क लोहिया संस्थान में स्थापित है, जो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है, नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण आंखें मूंदे हुए हैं मां स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थान के सौंदर्यकरण में भेदभाव, पुण: नीति अपनाकर सौंदर्यकरण कर रहा है इन विभागों की दोगली नीति के खिलाफ महान विभूतियों की प्रतिमाओं का सौंदर्य करण करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र देकर महान स्वतंत्रता से मंगल पांडे के प्रतिमा जैसा सौंदर्य करण करवाने एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त चबूतरा को पुन निर्माण करने की मांग की है इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा गया है

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here