मेरठ। शुक्रवार प्रातः दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में
भक्तांबर विधान बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया गया।
सर्वप्रथम इंद्रो द्वारा वासुपूज्य भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया, शांति धारा का सौभाग्य सुनील प्रवक्ता तथा अतुल जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात देव शास्त्र गुरु, श्री महावीर भगवान, श्री 16 कारण पूजा की गई।उसके पश्चात भक्तांबर विधान किया गया। भगवान के समक्ष स्वास्तिक मांडले पर 48 श्रीं फल अर्पित किए गए। शाम को कल्याण मंदिर का सामूहिक पाठ किया गया तथा भक्तांबर स्तोत्र के श्लोकों के साथ 48 रत्नमय दीपों को अर्पित करते हुए आरती की गई। इन क्रियाओं में अचल जैन, सतेंदर जैन, राजीव जैन, अरुण जैन का विशेष सहयोग रहा।
मुनी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 8 से 17 तारीख तक प्रातः काल 8 बजे श्री विश्व शांति महामंडल विधान संपन्न किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रहे हैं।
No comments:
Post a Comment