Breaking

Your Ads Here

Friday, September 6, 2024

मेरठ मेट्रो की खूबसूरती से कल उठेगा पर्दा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बहु प्रतीक्षित मेरठ मेट्रो की खूबसूरती से शनिवार को पर्दा उठ जाएगा। एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल दुहाई डिपो पर आयोजित एक समारोह (रिवीलिंग सेरेमनी) के दौरान इसकी खूबसूरती पर से पर्दा हटाएंगे। सेरेमनी सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इस दौरान मेरठ मेट्रो का इंटीरियर लुक सबके सामने होगा। 

बताते चलें कि मेरठ मेट्रो गुजरात स्थित अल्स्टोम कंपनी के प्लांट में तैयार की गई है। फिलहाल 5 मेट्रो ट्रेन दुहाई डिपो पहुंच चुकी हैं। बाकी ट्रेन भी शीघ्र ही दुहाई डिपो पहुंच जाएंगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेरठ रैपिड और मेरठ मेट्रो एक ही कॉरिडोर पर दौड़ेगी, यानी आरटीएसएस इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही रैपिड भी चलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here