अरुण बंशवाल
नित्य संदेश, कंकरखेड़ा। माता रमाबाई अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट दायमपुर द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा तीन चरणों में कराई गई, जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, हिंदी व संविधान पर आधारित 50 पर प्रश्न थे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। वही तीनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे बच्चों को मैडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment