Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 22, 2024

बोम्बे मॉल की दर्जनों दुकानों की टूटी सील, कैंट बोर्ड का दस्ता जांच को पहुंचा, मचा हड़कंप

 


अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। कैंट बोर्ड को मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि हनुमान चौक के निकट पैलेस सिनेमा के सामने कुछ दुकानों की सील तोड़कर शोरूम खोले ग है, जिसमें प्रकाश लाईट शोरूम के द्वारा लगभग एक दर्जन दुकानों के शटर खोलकर गोदाम बना दिए गए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए छावनी परिषद सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर कैंट बोर्ड का एक दस्ता  सहायक अभियंता एवं जेई के नेतृत्व में हनुमान चौक के निकट बॉम्बे मॉल पर पहुंचा तथा सील हुई दुकानों की जांच पड़ताल की, कर्मचारियों का दस्ता देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

बता दें, इस बंगले में एक भव्य काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था, जो बाम्बे मॉल के नाम से चर्चित हुआ, लेकिन 2006 में इसको सील कर दिया गया था बताया गया, सील के बाद भी बिल्डर्स ने अवैध निर्माण जारी रखा था, कोर्ट की अवमानना के बाद कैंट बोर्ड ने इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी, दर्जनों दुकानें सील थी और उन्हें कैंट बोर्ड ने टच नहीं किया, ये दुकानें आज भी सील है। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश लाईट शोरूम द्वारा इस माल में एक दर्जन से अधिक दुकानों की सील तोड़कर गोदाम बना रखे हैं‌‌। कैंट बोर्ड की टीम ने सीलिंग व खुली दुकानों की रिकार्डिंग की है। मौके पर मौजूद लोगों को जमकर लताड़ लगाई। बता दें इस मॉल का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here