रवि गौतम
नित्य
संदेश, परीक्षितगढ़। सीएचसी प्रभारी ने ग्राम
चितमाना शेरपुर में चल रहे नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर टीकाकरण के फायदे
बताएं। साथ ही एएनएम को शत प्रतिशत टीककारण करने के निर्देश दिए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर, बीपीएम इकरार अहमद ने चितमाना
शेरपुर गांव में पहुंचे और सत्र पर टीकाकरण कराने पहुंचे लाभार्थियों को टीकाकरण
के फायदे गिनाए। साथ ही एएनएम तनु का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के सीएचसी प्रभारी
ने निर्देश दिए। सत्र पर अभिलेख, दवाइयां, डयू लिस्ट आदि की जांच की। गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की दवा भी वितरित की गई। इस दौरान सीएचओ आशा रानी, रिजाऊल खान, आशा आदि का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment