Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 10, 2024

सॉफ्ट कंम्प्यूटिंग, संचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में अत्याधुनिक नावाचार पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ

 

मितेंद्र कुमार गुप्ता 
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को विश्वविद्यालय के अटल सभागार में हुआ। जिसका संचालन विभाग की सह आचार्य डाक्टर सरू कुमारी द्वारा किया गया। 

प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर की जे सी बॉस यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं, आज के मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने सॉफ्ट कम्प्यूटिंग, संचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में अत्याधुनिक नवाचार के वास्तविक जीवन में उपयोग और महत्व को बताया। डॉक्टर के. पी. सिंह, सहायक डायरेक्टर, भारत सरकार(डीआरडीओ, न्यू दिल्ली) जिन्होंने विशिष्ठ अतिथि के रूप भूमिका निभाई। जिन्‌होंने मख्य अतिथि प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर को संदर्भित किया, और कार्यशाला को सुचारू से संचालन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. संजीव शर्मा, डायरेक्ट अकादमी, चौ०-चरण सिंह विश्वविधालय, मेरठ ने कार्यशाला की सफलता पूर्वक संचालन के लिए मार्गदर्शक किया। और उन्होंने ये भी बताया कि गणित के डर को कम करने के लिए गणितज्ञों को क्या तकनीकियां अपनानी चाहिए। डा० जयमाला डीन सांइस, चौ० चरण सिंह विश्व विधालय, मेरठ मे सॉफट कम्प्यूटिम, संचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बारे मे बाताया जिन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां के बारे मे भी बताया। प्रो० वीर पाल सिंह, डायरेक्टर रिसर्च एंड डवलपमेंट चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने विश्वविद्यालय की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां को बताया। कार्यशाला के चेयरमैन विभागाध्यक्ष प्रो .मुकेश शर्मा कार्यशाला के बारे में बताया। कार्यशाला के समन्वयक डॉ संदीप कुमार ,जिन्होंने कार्यशाला को सुचारू रूप. से चलाने के लिए अग्रिम भूमिका निभाई। प्रो० शिवराज सिंह पुण्डिर जी ने धन्यावाद ज्ञापन किया। उद्‌घाटन सत्र में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग के प्रोफेसर उपस्थित रहें। इसी के साथ उद्‌घाटन सत्र का समापन हुआ। 

कार्यशाला के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉ० बृज मोहन रहे जिन्होंने Mathematica Software के बारे में बताया। तथा उसके विभिन्न functions के बारे में भी जानकारी दी। इस सत्र का संचालन व धन्यावाद ज्ञापन डा० संदीप कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला के दूसरे सत्र के मुख्य वक्ता डॉ पितम सिंह प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, MNIT इलाहाबाद, प्रयागराज है। जिन्होंने fuzzy Harmonic Mean Technique to tackle Fully Fuzzy। multiobjective optimization Problem "इस पर सत्र amand की अध्यक्षता व धन्यावाद ज्ञापन डा एच एन सिंह व उम्मेफर्वा द्वारा किया गया। कार्यशाला के तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता डा० हरीश गर्ग TIET • Patiala (पटियाला) रहे। जिन्होंने Reliability Maintenance. Scheduling: An optimization model पर अपना वक्तव्या दिया।
 इस सत्र की अध्यक्षता तेजेंद्र व धन्यावाद ज्ञापन साधना ने दिया।

कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला में डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. हरेंद्र , डॉ. रीमा गर्ग तरुण ,तेजेंद्र, नीतू, रीतू, साधना,आशीष, दीपी, दीप्ति,आस्था, उम्में फरवा,वैशाली,आकाश शर्मा आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here