Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत देश व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष विभाग ने दो रक्त दान शिविरों का आयोजन किया। 

पहले शिविर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से पुलिस लाइंस मेरठ मे आयोजित किया गया, जिसमे कुल 37 लोगों ने पंजीकरण कराया तथा 36 यूनिट रक्त दान हुआ एवं दूसरा शिविर रक्त कोष विभाग मे आयोजित किया गया, जिसमे 18 लोगो ने पंजीकरण करवाया तथा 15 यूनिट रक्त दान हुआ। पुलिस लाइन मे लगे शिविर का शुभारंभ विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एसएसपी विपिन ताड़ा, सी. डी. ओ. नूपुर गोयल, सी. एम. ओ. अशोक कटारिया, ला.ला.रा.स्मा. मेडिकल कालेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर. सी. गुप्ता एंव रक्त कोष विभाग की प्रभारी डॉ प्रिया गुप्ता के द्वारा फीता काटकर कर प्रारंभ किया गया | 

प्राचार्य डा आर सी गुप्ता ने कहा कि रक्त दान महादान है व मेडिकल कालेज प्रशासन सभी रक्त दाताओं का सदा आभारी रहेगा। उपरोक्त शिविरों में पुलिस फोर्स के युवाओं एवं पदाधिकारियों ने रक्त दान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के वी. सी. डॉ प्रदीप बंसल, कोषाध्यक पंकज मंगल, डॉ गलेन्द्र शर्मा, रक्त कोष काउंसलर रश्मि बिष्ट, डॉ रोयना डा अनम , लैब टेक्नीशियन राहुल, सुरेंद्र सिंह एव स्टाफ नर्स प्रीति, प्रदीप, यशपाल, शादाब, सचिन तथा तथा डी एम एल टी के छात्रों आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here