Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 7, 2024

अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गोरी की आत्मा घुस गई है: विनीत शारदा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा शनिवार को हसनपुर-कला एवं माछरा और शाहजापुर पहुंचे, जहा उन्होंने व्यापारियों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता के महापर्व 2024 के अंतर्गत व्यापारियों को दुकान-दुकान जाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।

इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, विश्व की अगर सबसे बड़ी कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस के साथ-साथ व्यापारियों की, लघु उधमीयों की, किसानो की, माता-बहनो की एवं युवाओं के मान सम्मान व स्वाभिमान की सदैव रक्षा करती आई है। भारतीय जनता पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास को साथ लेकर के चलती है। मोदी और योगी के नेतृत्व में आज देश और उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। सैकड़ो योजनाएं देश के लोक कल्याण के लिए बनाई, जिससे आम जनमानस के साथ-साथ देश और प्रदेश का व्यापारी सरलता के साथ व्यापार कर रहा है।
 
श्री शारदा ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, चौथ वसूली से उत्तर प्रदेश जलता था. विनीत शारदा ने कहा जब से उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार आई है जब से उत्तर प्रदेश में रामराज्य है। व्यापारी सरलता से व्यापार कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली व एक्सप्रेस वे का जाल है। उत्तर प्रदेश में व्यापारी आज भय मुक्त होकर के व्यापार कर रहा है। अपराधी या तो जेल में है या उत्तर प्रदेश छोड़ना पड़ा है या अपराधी को यमराज के पास भेजने का काम किया है। साथ ही विनीत अग्रवाल शारदा ने सीधा अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से कल कहा है कि जब उनकी सरकार आएगी तो गोरखपुर की ओर बुलडोजर का मुंह मोड़ देंगे। इस बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। अखिलेश यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह इतनी हल्की बात करते हैं। गोरखपुर गोरखनाथ की पीठ है आज वह गोरखनाथ की पीठ की और बुलडोजर की बात करते हैं और कल को वह अयोध्या के राम मंदिर बुलडोजर की बात करेंगे। काशी में काशी विश्वनाथ के मंदिर पर बुलडोजर की बात करेंगे। यह सनातन धर्म का अपमान ऐसे लोगों से भारत और उत्तर प्रदेश की जनता को सावधान रहना चाहिए। साथ ही कहा कि अखिलेश यादव के शरीर में औरंगजेब-बाबर और गोरी की आत्मा घुस आई है। यह गोरी-बाबर और औरंगजेब की मानसिकता से काम करने वाले लोग जनता को जात पात में बांटने वाले लोग हैं।

इस मोके पर ऋषि प्रधान (वरिष्ठ भाजपा नेता ), अमित कंसल, विनोद कंसल, अनील अग्रवाल, सुरेंदर कंसल, शिवकुमार, दीपक काजला, सचिन व अमित प्रधान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here