मेरठ। मेरा शहर मेरी पहल संस्था की वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा *एक पौधा एक परिवार* अभियान शुरू किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी दीपक मीणा को पौधा भेंट किया गया। क्लब निदेशक पीयूष गोयल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मेरठ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। समाजसेवी विपुल सिंघल ने बताया कि घर में पेड़ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और डिप्रेशन दूर होता है। जिलाधिकारी ने एक पौधा एक परिवार अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों को एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्रतिश ठाकुर, पिंकी चिन्योटी, विपुल सिंघल मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment