Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 25, 2024

सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला विद्युत समिति की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ विकास भवन सभागार में सांसद अरूण गोविल की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जनपद मेरठ में विद्युत सुदृढीकरण हेतु भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रिवैम्प योजना की प्रगति की स्थिति, प्रणाली सुधार योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओ को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु परिवर्तको की क्षमता वृद्धि/जर्जर तार को बदलना/उप केंद्रों की क्षमता वृद्धि/पोषकों को अलग करने के कार्य की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, हाई लोस फीडरों की स्थिति, वितरण परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता की स्थिति, 1912 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, निवेश मित्र/झटपट पोर्टल पर प्राप्त लंबित आवेदनों की स्थिति तथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा गई। अध्यक्ष द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों की बिजली समस्या और उनके समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधि द्वारा पूर्व में बता कार्यों की समीक्षा की गई।

अध्यक्ष ने मैनपॉवर तथा विद्युत मैटीरियल व उसकी गुणवत्ता की स्थिति, बिलों की वसूली के लिए उठा कदम, विद्युत दुर्घटना में घायल हु लाईनमैन के लंबित मामले आदि बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा करते हु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दि इस अवसर पर राज्यमंत्री ऊर्जा डा. सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकान्त आहलुवालिया, सांसद बागपत डा. राजकुमार सांगवान, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ नुपूर गोयल, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here