नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नगर निगम के पार्षद कक्ष में आज सर्वदलीय पार्षदों, पूर्व पार्षदों की ओर से जाकिर हुसैन कॉलोनी में जमीदोज हुए मकान में 10 परिवार जनों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मगफिरत की दुआ की गई।
प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया मुआवजा काफी कम है। सर्व दलीय पार्षदों, पूर्व पार्षदों द्वारा प्रदेश सरकार से प्रत्येक मृतक को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने एवं मकान का पुनर्निर्माण कराने व मकान ध्वस्त होने में मारे गए भैंस एवं बकरी बकरा का मुआवजा देने एवं पीड़ित परिवार को रोजगार करने हेतु आर्थिक सहायता दिलाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। इस मौके पर पार्षद हाजी इकरामुद्दीन सैफी, पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, परवेज खान, पूर्व पार्षद सरवत चौधरी, पार्षद इकराम चौधरी, अमर सिंह, पार्षद सुखपाल सिंह निम्मी, पूर्व पार्षद कयूम अंसारी, पूर्व पार्षद मोबीन, पार्षद आसिफ सैफी, पार्षद पति अमजद कस्सार, पूर्व पार्षद सोहनलाल एडवोकेट, पूर्व पार्षद हाजी सरताज कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
अफजाल सैफी पूर्व पार्षद नगर निगम मेरठ समाजवादी पार्टी
No comments:
Post a Comment