Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सत्र 2024- 25  के प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया, साथ ही शासन की मंशा अनुरूप स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ही इकाइयों की स्वयं सेविकाओं हेतु  नेहरू युवा कल्याण केंद्र मेरठ की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में अमित कुमार (संस्थापक, क्लीन मेरठ संस्था) मुख्य अतिथि एवं अरविंद झा (प्रबंधक, लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी), विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय में उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.  अंजू सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ही इकाइयों की स्वयं सेविकाओं को इस प्रकार के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं दी व साफ सफाई को आम जीवन मे आत्मसात् करने  की बात पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि अरविंद झा ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें हाइजीन के क्षेत्र में किस प्रकार हम अपने व्यवसाय की खोज कर सकते हैं, इस बात पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं मुख्य अतिथि अमित कुमार ने कहा कि किस प्रकार व्यक्तिगत प्रयासों के चलते उनकी संस्था क्लीन मेरठ शहर भर में सफाई के अभियानों को अंजाम देती है। 

उन्होंने कहा की सभी जागरूक, उन्नत देशों की साफ सफाई का उदाहरण हम तभी दे पाते हैं, क्योंकि वहां का आम जनमानस इस चीज के प्रति बहुत ही सजग और जागरूक रहता है। उन्होंने सभी छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको भी अपने समाज को साफ सुथरा बनाए रखने में अपनी ओर से हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए।  व्याख्यान के उपरांत पूर्व में स्वयंसेविकाओं के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

प्रथम स्थान प्रियांशी, द्वितीय स्थान बुशरा सैफी, तृतीय स्थान सानिया, सांत्वना पुरस्कार राधिका गुप्ता व गादिर फातिमा को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात सभी ने एक साथ मिलकर  स्वच्छता ही सेवा की शपथ को ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के पश्चात दोनों ही इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.अंजू सिंह के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. स्वर्णलता  कदम और डॉ. पूनम भंडारी के संयोजन में माधवपुरम सेक्टर 2 में  स्वच्छता ही सेवा नमक रैली में प्रतिभाग किया। 

रैली में स्वयं सेविकाओं ने  साफ सफाई से संबंधित नारों से जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली के पश्चात  उपस्थित स्वयं सेविकाओं और समिति सदस्यों ने एक साथ मिलकर सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया, कार्यक्रम में डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. दीपा गुप्ता एवं डॉ. ऋचा राणा का सहयोग अति सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here