Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 24, 2024

अजय चौधरी बने उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश मंत्री

नित्य संदेश ब्यूरो 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ने मेरठ के वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया है। अजय चौधरी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पत्रकार हितों के लिए अपने सकारात्मक योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।

अजय चौधरी वर्तमान में मेरठ से उपज पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं, जिसे वे अपनी लगन और निष्ठा के साथ पूर्ण कर रहे हैं। इसके अलावा, वे 'नित्य संदेश' समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक और एक चैनल एवं वेब पोर्टल के संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया है।

उपज पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह और प्रदेश महामंत्री राधे श्याम लाल कर्ण ने अजय चौधरी को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश के पत्रकार समुदाय में खुशी की लहर है। मेरठ ज़िले एवं प्रदेश भर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं।

अजय चौधरी ने किया आभार व्यक्त
मेरठ से उत्तर प्रदेश में पत्रकार हितों के लिए 2016 से कार्यरत उपज मेरठ के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी को प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत किए जाने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद करता हूं। इस सम्मान के लिए मैं मेरठ के सभी पत्रकार साथियों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मेरे साथ मिलकर पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई में अपना सहयोग और समर्थन दिया।
आप सभी की एकजुटता और समर्पण का ही परिणाम है कि मुझे मेरठ से प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। विशेष रूप से मेरठ के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, संगठन महामंत्री, जिला संयोजक, जिला प्रवक्ता, महानगर अध्यक्ष एवं अन्य सभी पदाधिकारियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके अनुमोदन और समर्थन से मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आप सभी के निरंतर सहयोग और समर्थन से ही यह संभव हो पाया है। मैं आप सभी को इस सफलता की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, और आशा करता हूं कि हम इसी तरह एकजुट होकर पत्रकारिता के मूल्यों और हितों की रक्षा करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here