नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला न्यायाधीश
रजत सिंह जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी विपिन टाडा
द्वारा राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती नारी निकेतन व सूरजकुंड बाल गृह
का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती नारी
निकेतन में बच्चों से वार्ता कर उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी
प्राप्त की। उन्होंने वहां रसोई घर सहित तमाम व्यवस्थाओं
को देखा व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सूरजकुंड बालगृह पर जिला
न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बच्चों को कपड़े वितरित किए। उन्होंने वहां साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित
अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नारी निकेतन, सूरजकुंड बाल गृह का स्टाफ, संबंधित
अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment