शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गंगनहर में बुधवार को दो दोस्त नहाते हुए डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों को तलाश के लिए लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर बाजार थाना क्षेत्र के भूसा मंडी निवासी सावेज (18) पुत्र बिल्ला और सरधना के घोसियान मोहल्ला निवासी फैजान (16) पुत्र मछेरा बुधवार दोपहर गंगनहर में नहाने गए थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से लापता युवकों की तलाश शुरू कराई। पुलिस का कहना है कि नहाते समय 5 लोग गंगनहर में डूबे थे, जिनमें से तीन लोगों को निकाल लिया गया। वहीं, फैजान और सावेज गंगनहर में डूब गए जिनकी तलाश जारी है। करीब 4 घंटे बाद भी अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
No comments:
Post a Comment